RECENT ARRIVALS

https://www.google.com/imgres?q=the%20murder%20of%20roger%20ackroyd%20book&imgurl=https%3A%2F%2Fm.media-amazon.com%2Fimages%2FI%2F71KjrLWy%2BZL._UF1000%2C1000_QL80_.jpg&imgrefurl=https%3A%2F%2Fwww.amazon.in%2FMurder-Roger-Ackroyd-Poirot%2Fdp%2F0008255814&docid=gLRZx_PP05_4IM&tbnid=Llk-n_SCa7aO8M&vet=12ahUKEwjn3OvXzLuPAxWE2DgGHeg3GrQQM3oECBQQAA..i&w=624&h=1000&hcb=2&ved=2ahUKEwjn3OvXzLuPAxWE2DgGHeg3GrQQM3oECBQQAA

Sunday, April 17, 2022

विश्व धरोहर दिवस

 

                       विश्व धरोहर दिवस- 18 अप्रैल 

                            

विरासत- 1. ऐतिहासिक अवशेष; प्राचीन स्मारक 2. एक निश्चित अवधि तक किसी के पास सँभालने एवं सहेजने के लिए रखी गई वस्तु; अमानत 3. वह गुण, वस्तु या विचार जो परंपरा के रूप में हमें पूर्वजों से मिला हो; थाती; परंपरा।

विश्व धरोहर दिवस अथवा विश्व विरासत दिवस, (World Heritage Day) प्रतिवर्ष 18 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि पूरे विश्व में मानव सभ्यता से जुड़े ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण के प्रति जागरूकता लाई जा सके। 

संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को की पहल पर एक अंतर्राष्ट्रीय संधि की गई जो विश्व के सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के हेतु प्रतिबद्ध है। यह संधि सन् 1972 में लागू की गई। प्रारंभ में मुख्यतः तीन श्रेणियों में धरोहर स्थलों को शामिल किया गया। पहले वह धरोहर स्थल जो प्राकृतिक रूप से संबद्ध हो अर्थात प्राकृतिक धरोहर स्थल, दूसरे सांस्कृतिक धरोहर स्थल और तीसरे मिश्रित धरोहर स्थल।

 वर्ष 1982 में इकोमार्क नामक संस्था ने ट्यूनिशिया में अंतर्राष्ट्रीय स्मारक और स्थल दिवस का आयोजन किया तथा उस सम्मेलन में यह बात भी उठी कि विश्व भर में किसी प्रकार के दिवस का आयोजन किया जाना चाहिए। 

यूनेस्को के महासम्मेलन में इसके अनुमोदन के पश्चात 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस के रूप में मनाने के लिए घोषणा की गई। पूर्व में 18 अप्रैल को विश्व स्मारक तथा पुरातत्व स्थल दिवस के रूप में मनाए जाने की परंपरा थी।

युनेस्को विश्व विरासत स्थल ऐसे खास स्थानों (जैसे वन क्षेत्र, पर्वतझीलमरुस्थलस्मारकभवन, या शहर इत्यादि) को कहा जाता है, जो विश्व विरासत स्थल समिति द्वारा चयनित होते हैं; और यही समिति इन स्थलों की देखरेखयुनेस्को के तत्वाधान में करती है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व के ऐसे स्थलों को चयनित एवं संरक्षित करना होता है जो विश्व संस्कृति की दृष्टि से मानवता के लिए महत्वपूर्ण हैं। कुछ खास परिस्थितियों में ऐसे स्थलों को इस समिति द्वारा आर्थिक सहायता भी दी जाती है।

अभी तक भारत में 40(31+8+1) विश्व विरासत स्थल है भारत का जनवरी 2021 तक में यूनेस्को में शामिल अंतिम स्थल कच्छ के रन में स्थित धौलावीरा है, जिसे जनवरी 2020 में शामिल किया गया था । यह हड़प्पा कालीन एक नगर था
यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत घोषित किए गए भारत में स्थित सांस्‍कृतिक और प्राकृतिक स्‍थलों की विश्व विरासत स्थल सूची





12 comments: