Thursday, September 29, 2022

2 अक्टूबर : महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती

 


मोहनदास करमचंद गाँधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को वर्तमान गुजरात राज्य के पोरबंदर जिले के मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम करमचंद गाँधी एवं उनकी माता का नाम पुतलीबाई था जिन्हें महात्मा गांधी के नाम से भी जाना जाता है, भारत एवं भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे
 महान आविष्कारक अल्बर्ट आइंस्टीन बापू से खासे प्रभावित थे। आइंस्टीन ने कहा था कि लोगों को यकीन नहीं होगा कि कभी ऐसा इंसान भी इस धरती पर आया था। 
महात्मा गांधी की आत्मकथा ( An Autobiography of My Experiment With Truth ) जो 1927 में प्रकाशित हुई थी, को 1999 में HarperCollins publisher LLC द्वारा 20वीं सदी की 100 सबसे महत्वपूर्ण आध्यात्मिक पुस्तकों में से एक घोषित किया था।गांधीजी ने अपनी आत्मकथा गुजराती में लिखी थी। श्री महादेव देसाई जो गांधीजी के निजी सहायक थे, उन्होंने इसका अंग्रेजी में अनुवाद किया।


लाल बहादुर शास्त्री का जन्म उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में 2 अक्टूबर, 1904 को हुआ था. उनके पिता का नाम शारदा प्रसाद और माता का नाम रामदुलारी देवी थाउन्होंने देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी के नेतृत्व में भारत को अंग्रेजो के शासन से मुक्ति दिलाने के लिए रात-दिन संघर्ष किया और अपना योगदान प्रदान किया 15 अगस्त 1947 में देश आजाद होने के बाद उन्होंने कई वर्षो तक भारत के प्रथम प्रधनामंत्री श्री जवाहर लाल नेहरु जी के नेतृत्व में भारत सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों का भार संभाला और देश की सेवा की | इसके बाद श्री जवाहर लाल नेहरु जी के निधन के बाद वो 9 जून, 1964 को भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने | आख़िरकार 11 जनवरी 1966 को उनकी उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में आकस्मिक देहांत हो गया | 
श्री लाल बहादुर शास्त्री जी का असली नाम लाल बहादुर श्रीवास्तव था 


No comments:

Post a Comment